शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है सफलता

Updated at : 03 Jun 2014 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है सफलता

कोडरमा : अर्जुन की आसाधारण प्रतिभा को निखारने में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका सर्वविदित है, जिसे ग्रिजली विद्यालय की अपेक्षा मोदी ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा के साइंस प्रभाग में जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर चरितार्थ किया है. सफलता का मूल मंत्र मेहनत बतातेवाली अपेक्षा मोदी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व पिता […]

विज्ञापन

कोडरमा : अर्जुन की आसाधारण प्रतिभा को निखारने में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका सर्वविदित है, जिसे ग्रिजली विद्यालय की अपेक्षा मोदी ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा के साइंस प्रभाग में जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर चरितार्थ किया है. सफलता का मूल मंत्र मेहनत बतातेवाली अपेक्षा मोदी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व पिता रवि शंकर प्रसाद वर्णवाल, मंजू वर्णवाल व सन्नी भैया को देती है. सफलता का राज वह दृढ़ इरादे और कड़ी मेहनत को मानती है.

वह आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहती है. झुमरीतिलैया की रहनेवाली अपेक्षा मोदी प्रतिदिन पांच से आठ घंटे नियमित रूप से अध्ययन करती है. आनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए अपेक्षा मोदी का संदेश है कि आप लगातार मेहनत करें, टर्मिनल के अंक से घबरायें नहीं, फाइनल परीक्षा के लिए मेहनत करें और अपने शिक्षकों के द्वारा बताये गये हर बिंदु पर अमल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola