राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा 18 अप्रैल को, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Updated at : 12 Apr 2026 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
RSSB Agriculture Supervisor Exam

सांकेतिक फोटो (Canva)

RSSB Agriculture Supervisor Exam: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है.

विज्ञापन

RSSB Agriculture Supervisor Exam: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड यानी RSSB ने Agriculture Supervisor Exam 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 पदों पर भर्तियां होंगी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

RSSB Agriculture Supervisor एग्जाम पैटर्न

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा (RSSB Agriculture Supervisor Exam) कुल 300 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 3 अंक का होगा तथा गलत उत्तर पर .33 फीसदी नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है. पेपर में सामान्य हिंदी, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी और पशुपालन जैसे विषय शामिल होंगे.

प्रश्न पत्र का भागविषय का नामप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग-Iसामान्य हिन्दी1545
भाग-IIराजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति2575
भाग-IIIशस्य विज्ञान2060
भाग-IVउद्यानिकी2060
भाग-Vपशुपालन2060
कुल योग100300

RSSB Agriculture Supervisor एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन खोलें.
  • अब Agriculture Supervisor Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

RSSB की ओर से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: UP BEd एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola