UP BEd एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UP BEd Admissions 2026: यूपी बीएड एडमिशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है. यह उन छात्रों को एक और मौका दिया जा रहा है, जो किसी वजह से समय पर अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे. कैंडिडेट्स UP BEd की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
UP BEd Admissions 2026: यूपी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU), झांसी ने यूपी बीएड JEE 2026 के लिए अप्लाई की लास्ट डेट को बढ़ा दिया था. अब कैंडिडेट्स UP BEd की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है.
कब तक भर सकते हैं फॉर्म?
पहले अप्लाई करने की (UP BEd Admissions 2026) की लास्ट डेट 10 मार्च तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 तक कर दी गई. यानी अब आप बिना किसी लेट फीस के 30 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. अगर आप 30 अप्रैल तक भी फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो आप 1 मई से 5 मई 2026 तक लेट फीस के साथ अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर पाएंगे.
योग्यता (Eligibility Criteria)
- UP BEd के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किए हो.
- जनरल और ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 50% मार्क्स के साथ डिग्री होना अनिवार्य है.
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 55% मार्क्स जरूरी है.
UP BEd Admissions 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले UP BEd की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP BEd. JEE 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें और अपना पूरा फॉर्म भरें.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर ऑनलाइन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट लें.
UP BEd Admissions 2026 Details Check Here
एप्लीकेशन फीस कितना है?
- सामान्य/ओबीसी: 1,650
- SC/ST (केवल यूपी के निवासी): 850
- अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स: 1,650 (चाहे किसी भी कैटेगरी के हों)
यह भी पढ़ें: NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




