देवर ने विधवा भाभी संग रचाया विवाह

बेसहारा आठ बच्चों को सहारा देकर मिसाल कायम की जयनगर : प्रखंड के पिपचो पंचायत अंतर्गत पार टोला पिपचो में राणा समाज की पहल से तीन बच्चों के पिता व पांच बच्चों की माता, जो रिश्ते में देवर-भाभी हैं, उनका विवाह रचाया गया. देवर लखन राणा ने अपने बड़े भाई मोहन राणा की विधवा पत्नी […]
बेसहारा आठ बच्चों को सहारा देकर मिसाल कायम की
जयनगर : प्रखंड के पिपचो पंचायत अंतर्गत पार टोला पिपचो में राणा समाज की पहल से तीन बच्चों के पिता व पांच बच्चों की माता, जो रिश्ते में देवर-भाभी हैं, उनका विवाह रचाया गया. देवर लखन राणा ने अपने बड़े भाई मोहन राणा की विधवा पत्नी 35 वर्षीय अनझोला देवी के संग अपने घर में पूरे समाज की उपस्थिति में विवाह रचाया है.
देवर लखन की पत्नी का भी देहांत गत फरवरी माह में हो गया था, जबकि उसके बड़े भाई मोहन राणा की मौत लगभग नौ वर्ष पूर्व हो चुकी है. इस विवाह से जहां दोनों को जीवन साथी मिल गया, वहीं बेसहारा आठ बच्चों को भी सहारा मिल गया है. लखन ने यह विवाह रचा कर समाज में एक मिसाल पेश की है. मौके पर ईश्वर राणा, अशोक राणा, दुर्गा प्रसाद राणा, बाबूलाल महतो, महेंद्र यादव, महेंद्र राणा, शंकर राणा, मालती राणा, रामचंद्र यादव, गुरुचरण यादव, संजय राणा सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




