BaaS मॉडल के साथ भारत में मिलने वाले टॉप 5 वैल्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

BaaS electric scooter / TVS iQube
भारत में BaaS मॉडल के साथ Hero Vida VX2 Go, TVS Orbiter V1, TVS iQube, Ather Rizta और Ather 450 सीरीज जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेहद कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं.
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लेकिन कई लोगों के लिए EV की शुरुआती कीमत एक बड़ी चुनौती होती है. इसी समस्या का हल है BaaS (Battery as a Service) मॉडल, जिसमें बैटरी की कीमत अलग कर दी जाती है और ग्राहक इसे मासिक सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं. इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है.
Hero Vida VX2 Go – ₹44,990
Hero MotoCorp का Vida VX2 Go BaaS मॉडल में सिर्फ ₹44,990 में उपलब्ध है. इसमें रिमूवेबल बैटरी, 92KM रेंज, 70km/h टॉप स्पीड और 33.2-लीटर बूट स्पेस मिलता है.
TVS Orbiter V1 – ₹49,999
TVS का Orbiter V1 ₹49,999 में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी स्कूटर है. इसमें 86KM रेंज, SmartXonnect, क्रूज कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और 34-लीटर स्टोरेज जैसी खूबियां हैं.
यह भी पढ़ें: BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?
यह भी पढ़ें: Electric Scooter Fire: आपकी एक गलती बना सकती है EV को आग का गोला
TVS iQube – ₹59,999
भारत का बेस्ट-सेलिंग EV स्कूटर iQube अब BaaS मॉडल में ₹59,999 में मिल रहा है. इसमें 212KM तक की रेंज, TFT डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी और मल्टीपल राइडिंग मोड्स दिये गए हैं.
Ather Rizta – ₹75,999
फैमिली यूजर्स के लिए Ather Rizta ₹75,999 में उपलब्ध है. इसमें 159KM रेंज, 56-लीटर स्टोरेज, TFT डिस्प्ले और Magic Twist, Reverse Mode जैसे फीचर्स हैं.
Ather 450 Series – ₹84,341
स्पोर्टी राइडर्स के लिए Ather 450 सीरीज ₹84,341 में मिलती है. इसमें 160KM रेंज, 90km/h टॉप स्पीड, Infinite Cruise और Hill Hold Control जैसे एडवांस फीचर्स दिये गए हैं.
BaaS मॉडल से EV स्कूटर्स की शुरुआती कीमतें अब पेट्रोल स्कूटर्स के करीब आ गई हैं. हालांकि, ग्राहकों को अपनी जरूरत और लॉन्ग-टर्म कॉस्ट को ध्यान में रखकर चुनाव करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: New Electric Bike: 10 मिनट चार्जिंग, 600KM रेंज, न आग का डर, न चार्जिंग की टेंशन
यह भी पढ़ें: ₹60,000 का नया स्कूटर और 120 km की रेंज, 1.5 यूनिट बिजली में बैटरी फुल चार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










