बंगाल के संदेशखाली में मिला बच्ची के साथ मां का जला हुआ शव, पति हिरासत में

Updated at : 12 Apr 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के संदेशखाली में मिला बच्ची के साथ मां का जला हुआ शव, पति हिरासत में

मृतक महिला

Bengal News: एक बक्से के अंदर से तीन साल की बच्ची और उसकी मां के जले हुए शव बरामद किए गए. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Bengal News: मनोरंजन सिंह, बशीरहाट. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक मां और उसकी तीन माह की दुधमुंही मासूम बच्ची का जल हुआ शव घर में एक बड़े बक्से से बरामद किया गया है. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि उनकी मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खुदकुशी है या कुछ और वजह है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम मां सुनीता मैती और तीन माह की बच्ची श्रुति मैती है. संदेशखाली थाने के मणिपुर गांव की घटना है. 35 वर्षीय एक महिला और उसकी तीन माह की दुधमुंही बच्ची का शव उनके घर में बॉक्से में मिला है. लंबे समय से परिवार में झगड़ा चल रहा था. स्थानीय लोगों का मानना है कि झगड़ा के कारण ही ऐसी घटना हुई है. कुछ का कहना है कि महिला ने आग लगा कर खुदकुशी की है. महिला के शरीर का करीब 90 परसेंट हिस्सा पूरी तरह से जल गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध अवस्था मानकर जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि शनिवार को मणिपुर ग्राम पंचायत के नलपाड़ा में आईपीएल मैच देख कर सुनीता के पति विप्लव मैती आधी रात घर लौट कर सो गये थे और जब सुबह करीब 4:30 बजे उनकी नींद खुली तो अपनी पत्नी और बच्चे को पास में न देखकर, वह ऊपर दूसरे रूम में देखने गये तो देखा कि उनकी पत्नी सुनीता मैती और उनकी तीन महीने की बच्ची श्रुति मैती एक बड़े बक्से में जलकर मरी हुई अवस्था में उनकी लाशें थीं. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि मां और बची की मौत कैसे हुई है, यह खुदकुशी है या इसके पीछे कुछ और वजह है. इसकी जांच के लिए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Also Read: बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola