पुलिस की छापामारी में 11 जुआरी गिरफ्तार
Updated at : 30 Jul 2018 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन के निर्देश पर तिलैया पुलिस ने छापामारी कर पुराना बस स्टैंड स्थित मनीष चंद्रवंशी के मकान के अंदर बने रूम में जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 90 हजार 45 रुपया नकद, ताश […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन के निर्देश पर तिलैया पुलिस ने छापामारी कर पुराना बस स्टैंड स्थित मनीष चंद्रवंशी के मकान के अंदर बने रूम में जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया.
थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 90 हजार 45 रुपया नकद, ताश की गड्डी,दो बाइक व कई मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों को जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.
मामले की जानकारी लेने एसडीपीओ अनिल शंकर भी तिलैया थाना पहुंचे. गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम कुमार (नवादा बस्ती), राहुल कुमार (पुराना बस स्टैंड), बिरजू यादव (गैस गोदाम गली), विपिन बिहारी (पुराना बस स्टैंड), रोहित कुमार (बेलाटांड स्कूल के निकट), हीरा यादव (हरली), मनोज कुमार (लोटा फैक्ट्री गली), मो असलम (भादोडीह) व प्रमोद वर्मा(आजाद मुहल्ला) शामिल हैं. सभी तिलैया थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




