रहने वाला रामगढ़ का, कोडरमा के केनरा बैंक से लिया एक करोड़ का कर्ज, फर्जीवाड़ा हुआ उजागर

कोडरमा : तिलैया थाना इलाके के सूर्या होटल परिसर में संचालित केनरा बैंक से धोखाधड़ी कर एक करोड़ रुपया ऋण लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर केनरा बैंक, झुमरीतिलैया शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार ने तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया है . दर्ज मामले में कहा गया है कि रामगढ़ निवासी […]
कोडरमा : तिलैया थाना इलाके के सूर्या होटल परिसर में संचालित केनरा बैंक से धोखाधड़ी कर एक करोड़ रुपया ऋण लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर केनरा बैंक, झुमरीतिलैया शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार ने तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया है . दर्ज मामले में कहा गया है कि रामगढ़ निवासी श्रवण कुमार सिंह, पिता सत्यनारायण सिंह निवासी जी 135 रोड नंबर 32 पंच मंदिर रोड रामगढ़ ने बस खरीदने के नाम पर वर्ष 2013 में केनरा बैंक से एक करोड़ रुपए का ऋण लिया था.
ऋण लेने के बाद जब श्रवण कुमार सिंह ने बैंक को बस के कागजात प्रस्तुत किए तो पाया गया, कि उसने वर्ष 2012 में ही बस खरीद लिया था और बैंक को गुमराह कर ऋण ले लिया था. पुलिस ने मामले में श्रवण के अलावा अभिकर्ता में. क्लासिक मोटर जमशेदपुर को आरोपी बनाया है. इस संबंध में तिलैया थाना कांड सँख्या 51/18 के रूप में दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गई हैं. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रामगढ़ जिले के रहने वाले श्रवण सिंह को कोडरमा के झुमरीतिलैया शाखा से कैसे ऋण उपलब्ध कराया गया.यही नहीं बिना जांच पड़ताल के इतनी बड़ी राशि बतौर ऋण दे दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




