Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का नहीं बनेगा स्पिनऑफ? स्मृति ईरानी ने किया बड़ा खुलासा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की लीड एक्ट्रेस तुलसी, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के स्पिनऑफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्मृति ईरानी ने विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी नए शो से जुड़ी नहीं हैं.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्पिनऑफ को लेकर चल रही अफवाहों को स्मृति ईरानी ने खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी नए शो से जुड़ी नहीं हैं और उनके नाम का इस्तेमाल बिना अनुमति किया जा रहा है.
स्पिनऑफ की खबरों पर लगा ब्रेक
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि स्टार प्लस अपने शो का विस्तार करते हुए एक नया सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कहा जा रहा था कि यह शो नई पीढ़ी के किरदारों वृंदा और अंगद की कहानी पर आधारित होगा, जिन्हें तनीषा मेहता और रोहित सुचांती निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि शो का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द ही इसका प्रीमियर किया जाएगा. लेकिन अब इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया है.
स्मृति ईरानी ने दिया स्पष्ट जवाब
इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, आप पीआर से जुड़ी सामग्री को उन लोगों से जांच लें जिनके पास इसके अधिकार हैं. मैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अलावा किसी और शो से जुड़ी नहीं हूं. किसी भी स्पिनऑफ प्रोग्राम के लिए मेरी भागीदारी की आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई है, जिसमें मेरी छवि या व्यक्तित्व का इस्तेमाल किया जाए. कृपया जांच लें ताकि दर्शकों को गलत जानकारी न मिले.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी भारतीय टीवी का एक बेहद लोकप्रिय शो रहा है, जो 2000 से 2008 तक प्रसारित हुआ था. अब इसका दूसरा भाग भी दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसमें स्मृति ईरानी के साथ अमर उपाध्याय भी नजर आ रहे हैं. शो को फिर से एकता कपूर ने ही तैयार किया है. पुराने कलाकारों के साथ-साथ नई पीढ़ी के किरदार भी इसमें शामिल किए गए हैं. नये कलाकारों में रोहित सुचांती, अमन गांधी, शगुन शर्मा और तनीषा मेहता हैं। जबकि पुराने कलाकारों में केतकी दवे, कमलिका गुहा ठाकुरता, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और शक्ति आनंद हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama में हाई वोल्टेज ड्रामा, रोजी की साजिश, बाथरूम में फंसी अनुपमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










