Anupama में हाई वोल्टेज ड्रामा, रोजी की साजिश, बाथरूम में फंसी अनुपमा

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Spoiler: अनुपमा के एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. रोजी, अनुपमा को बाथरूम में बंद कर देती है. जया की जिद पर दिग्विजय उसे खोजने होटल जाता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जया परेशान होती है कि अनुपमा अभी तक घर नहीं लौटी. वह कहती है कि अनुपमा के बिना उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा और उसे भूख भी लग रही है. वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा काम में फंसी होती है और सोचती है कि वह जया के लिए ही काम कर रही है, इसलिए उसके पास नहीं जा पा रही. होटल में रोजी लगातार अनु को परेशान करती है. काम खत्म होने के बाद जब अनु जाने लगती है, तो रोजी उसे एक और काम दे देती है. इसी दौरान वह चालाकी से अनु को बाथरूम में बंद कर देती है. अनु को एहसास होता है कि वह फंस गई है. वह जया के लिए चिंतित हो जाती है. वह बाथरूम में ही बेहोश हो जाती है.

विज्ञापन

दिग्विजय करेगा अनु की मदद

घर पर जया अनुपमा का इंतजार करती है और खाना खाने से मना कर देती है. दिग्विजय गेट बंद करने को कहता है, लेकिन जया उसे रोकती है और अनु को ढूंढने के लिए कहती है. जया, दिग्विजय के पैर पकड़ लेती है और उससे अनुपमा को ढूंढने की विनती करती है. इसके बाद दिग्विजय, जया और बंकू होटल पहुंचते हैं. वहां दिग्विजय स्टाफ से बहस करता है और अनुपमा को ढूंढने के लिए दबाव बनाता है.

अनुपमा की हुई वापसी

बंकू और जया मिलकर अनुपमा को बचा लेते हैं. बाहर आने के बाद अनु कहती है कि उसे नहीं पता वह कैसे बंद हो गई और वह खुद ही गलती अपने सिर ले लेती है. दिग्विजय को शक होता है कि इसके पीछे कोई और है, लेकिन अनु, रोजी के बारे में कुछ नहीं बताती. दूसरी तरफ माही, गौतम के अफेयर का खुलासा करती है, लेकिन गौतम उसे चुनौती देता है कि वह कुछ नहीं कर सकती. वहीं माही, अनुपमा को याद करती है और अपनी परेशानी उससे साझा करना चाहती है, लेकिन उसे परेशान नहीं करना चाहती.

अनुपमा पर लगेगा चोरी का आरोप?

आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनुपमा, जया को होटल लेकर जाती है. इसी दौरान जया के बैग में एक महंगा हार मिल जाता है. पुलिस इंस्पेक्टर अनुपमा से पूछताछ करता है और रोजी उसके खिलाफ बयान देती है.

यह भी पढ़ेंAnupama Spoiler: पॉल की साजिश से कैसे निपटेगी अनुपमा? आगे क्या होगा ट्विस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola