डॉलर की ‘सेंचुरी’ के करीब रुपया, आखिर क्यों गिर रही है हमारी करेंसी ?
Author Abhishek pandey
Updated:
विज्ञापन
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 का स्तर पार कर गया
Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती के कारण रुपया 93.94 के रिकॉर्ड लो पर. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,306 अंक टूटा, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है.
विज्ञापन
Rupee vs Dollar: सोमवार को बाजार खुलते ही भारतीय रुपया 41 पैसे गिरकर 93.94 के स्तर पर पहुंच गया. यह रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर (All-time Low) है. सरल शब्दों में कहें तो, अमेरिकी डॉलर अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है. अगर आप आज एक डॉलर खरीदना चाहते हैं, तो आपको लगभग 94 रुपये खर्च करने होंगे. पिछले शुक्रवार को यह 93.53 पर था, लेकिन आज यह और नीचे गिर गया.
विज्ञापन
रुपया गिरने के 3 बड़े कारण
- पश्चिम एशिया में युद्ध: खाड़ी देशों में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू रही हैं. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से खरीदता है, जिसके लिए हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है. तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ गई है.
- शेयर बाजार की गिरावट: भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में आज बड़ी गिरावट देखी गई. जब बाजार गिरता है, तो विदेशी निवेशक (FII) अपना पैसा निकालकर वापस ले जाते हैं, जिससे बाजार में रुपये की वैल्यू कम हो जाती है.
- मजबूत डॉलर: वैश्विक स्तर पर डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले ज्यादा ताकतवर हो रहा है, जिससे रुपया कमजोर पड़ रहा है.
| पैमाना | वर्तमान स्थिति | बदलाव |
| रुपया बनाम डॉलर | ₹93.94 | 41 पैसे की गिरावट |
| सेंसेक्स | 73,226 | ~1,306 अंकों की गिरावट |
| कच्चा तेल (ब्रेंट) | $112.90 प्रति बैरल | ऊंचे स्तर पर बरकरार |
Also Read: श्रीलंका में तेल संकट गहराया, पेट्रोल ₹389 और डीजल ₹382, जनता के लिए मुश्किलें और बढ़ीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन