स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में शामिल है झुमरीतिलैया नगर पर्षद, कल पहुंचेगी टीम

Updated at : 22 Feb 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में शामिल है झुमरीतिलैया नगर पर्षद, कल पहुंचेगी टीम

साहिल भदानी एक लाख तक की आबादी में स्वच्छता एप में राज्य भर में झुमरीतिलैया प्रथम झुमरीतिलैया : स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए इन दिनों नगर पर्षद द्वारा शहर में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है. नगर पर्षद के कर्मी घूम-घूम कर साफ-सफाई कर रहे हैं. रात्रि कालीन सफाई अभियान भी चलाया जा रहा […]

विज्ञापन
साहिल भदानी
एक लाख तक की आबादी में स्वच्छता एप में राज्य भर में झुमरीतिलैया प्रथम
झुमरीतिलैया : स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए इन दिनों नगर पर्षद द्वारा शहर में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है. नगर पर्षद के कर्मी घूम-घूम कर साफ-सफाई कर रहे हैं. रात्रि कालीन सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है.
डोर टू डोर कूड़ा संग्रह, एंड्राइड एप के जरिये भी शहरवासी आसपास फैले कूड़ा करकट की जानकारी नगर पर्षद को दे रहे हैं. इसके कुछ घंटे के अंदर ही सफाई कर दी जा रही है. नगर पर्षद के द्वारा शहर में कई जगहों पर कूड़ेदान लगाये गये हैं. इधर, स्थिति अच्छी करने के लिए नगर पर्षद लगातार बदलाव का प्रयास कर रहा है. बाइपास रोड में रेलवे पुल के पास होने वाले कूड़े का डंप अब वहां नहीं होगा. पर्षद ने इसके लिए गझंडी रोड में खाली जमीन का चयन किया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार झा ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक टीम झुमरीतिलैया पहुंचेगी. सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नगर पर्षद के द्वारा कई अभियान चलाया जा रहा है.
अधिक कूड़ा जमा होने वाले स्थानों पर फूल-पौधा व फव्वारा लगा कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी शहर के लगभग सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रह किया जा रहा है.
जहां कूड़ेदान नहीं था वहां के लिए कूड़ेदान क्रय कर लिया गया है. जल्द ही सभी वार्ड व गली मोहल्लों में कूड़ेदान लगा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहर से निकलने वाला सभी कूड़ा-कचरा को बाइपास रोड के किनारे डंप किया जाता था, जिससे शहर में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी. इसे देखते हुए फिलहाल कूड़ा को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर पर्षद द्वारा आयरन फैक्ट्री गझंडी रोड में ली गयी खाली जमीन का चयन किया गया है.
चंद्रोडीह में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम पूरा होने के बाद कूड़ा को चंद्रोडीह में डंप किया जायेगा. उन्होंने शहरवाशियों से अपील किया है कि यत्र-तत्र कूड़ा-कचरा न फैलायें. इसके लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola