40 हजार ने किया जलाभिषेक

Updated at : 16 Feb 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
40 हजार ने किया जलाभिषेक

जय शिवशंकर के जय घोष से गुंजायमान रहा 778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ पर अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन भी सुबह से लेकर रात तक शिव भक्तों की भीड़ […]

विज्ञापन
जय शिवशंकर के जय घोष से गुंजायमान रहा
778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ पर अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी
कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन भी सुबह से लेकर रात तक शिव भक्तों की भीड़ जमी रही.
कोडरमा के अलावे हजारीबाग, गिरिडीह ,चतरा, रामगढ़ बिहार राज्य के नवादा ,गया समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आये महिला पुरुष शिव भक्तों के द्वारा 778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ की चोटी पर अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी. एक अनुमान के मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.
वहीं महोत्सव के पहले दिन करीब 75 हजार शिवभक्तों ने भगवान भोले नाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक किया. वहीं बुधवार शाम से शुरू हुए 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का गुरुवार को समापन हुआ. महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय लोगों द्वारा उल्लेखनीय भूमिका निभायी. धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि सबके सहयोग से महाशिवरात्रि का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ. बाबा ने इसके लिए स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और जिला तथा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया. इधर, महोत्सव के दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था-चाक चौबंद देखा गया.
पहाड़ की सीढ़ी के समीप पुलिस निरीक्षक आरके तिवारी, एसआई शिव बालक प्रसाद यादव, सुनील कुमार, अरुण कुमार, डटे दिखे. महोत्सव को सफल बनाने में अशोक यादव, गजेंद्र राम, सुभाष बर्णवाल, रामनरेश चौधरी, यमुना यादव, राजकुमार यादव समेत आस पास गांवों के ग्रामीणों ने काफी अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola