आज से नियमित रूप से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Updated at : 31 Jan 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज से नियमित रूप से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रहा अनिश्चतकालीन हड़ताल समाप्त सेविका सहायिका की बैठक आज कोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यस्तर पर 17 जनवरी से जारी अनिश्चतकालीन हड़ताल समाप्त हो गयी है. आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की जिलाध्यक्ष मीरा देवी, सचिव पूर्णिमा राय व पोषण […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रहा अनिश्चतकालीन हड़ताल समाप्त
सेविका सहायिका की बैठक आज
कोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यस्तर पर 17 जनवरी से जारी अनिश्चतकालीन हड़ताल समाप्त हो गयी है. आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की जिलाध्यक्ष मीरा देवी, सचिव पूर्णिमा राय व पोषण सखी उप समिति की संयोजिका सुनीता देवी ने कहा कि यह संघर्ष की जीत हुई है.
इसलिए बुधवार से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से चलेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास व समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी व विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे से वार्ता में शामिल सीटू राज्य कमेटी सदस्य और आंगनबाड़ी संघ के राज्य संयोजक संजय पासवान ने बताया कि सरकार ने सेविका का 1400 और सहायिका को 700 रुपये मानदेय बढ़ाने, जो अप्रैल से लागू करने, पोषण सखी के लिए नियमावली बनाने सहित सभी 11 सूत्री मांगों पर सहमति देते हुए लिखित आश्वासन दिया गया है.
सरकार ने 90 दिनों के अंदर इसे लागू करने की बात कही. इस आधार पर आंगनबाड़ी संघ ने हड़ताल को वापस लिया है. हड़ताल की समीक्षा के लिए 31 जनवरी बुधवार को आंगनबाड़ी संघ की नेतृत्वकारी सेविका-सहायिका व पोषण सखी की बैठक दो बजे से चिल्ड्रेन पार्क झुमरीतिलैया में होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola