लापता व्यक्ति का शव चंदवारा से बरामद

Updated at : 20 Jan 2018 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
लापता व्यक्ति का शव चंदवारा से बरामद

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के गैडे मदनगुंडी के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक की पहचान इकबाल अहमद (थाना लहेरी, बिहारशरीफ, जिला नालंदा) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गैडे नाला […]

विज्ञापन

चंदवारा : तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के गैडे मदनगुंडी के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक की पहचान इकबाल अहमद (थाना लहेरी, बिहारशरीफ, जिला नालंदा) के रूप में हुई है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गैडे नाला के पास शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया. जांच में यह बात सामने आयी की मृतक के लापता होने के संबंध में उसके परिजनों ने तिलैया थाना में गत 14 जनवरी को सनहा दर्ज कराया है.

दर्ज सनहे में असगर खान ने बताया था कि वे बंगाल टाइगर नामक बस से कोलकाता से बिहारशरीफ जा रहे थे. 13 जनवरी को जब वे बस में सवार थे, तो सोने के वक्त उनके चाचा इकबाल अचानक तिलैया में उतर गये. जब वह सोकर उठा तो पूछने पर पता चला कि वे सुभाष चौक झुमरीतिलैया में उतर गये हैं. उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. ऐसे में पूरा दिन खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. शुक्रवर को इकबाल का शव तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola