पारा शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

Updated at : 18 Jan 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के महुंगाय पंचायत स्थित ग्राम बरवाडीह में एक पारा शिक्षक के घर में मंगलवार की रात चोरी की वारदात हुई. चोरों ने मकान के एक कमरे का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, बरतन कपड़े नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ली. घटना के वक्त पूरा परिवार घर के दूसरे […]

विज्ञापन
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के महुंगाय पंचायत स्थित ग्राम बरवाडीह में एक पारा शिक्षक के घर में मंगलवार की रात चोरी की वारदात हुई. चोरों ने मकान के एक कमरे का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, बरतन कपड़े नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ली. घटना के वक्त पूरा परिवार घर के दूसरे कमरे में सो रहा था. पीड़ित पारा शिक्षक चंद्रदेव दास की मां कोशीला रविदास ने बताया कि रात करीब एक बजे खटपट की आवाज पर जब उनकी नींद खुली, तो वो अपने कमरे से बाहर से निकलीं. इसी दौरान देखा की मुख्य द्वारा खुला हुआ है.
बगल के कमरे का ताला भी टूटा हुआ था. अंदर जाने पर पाया कि कमरे का सारे समान बिखरा पड़ा है और बक्से गायब हैं. फिर उन्होंने अपने पुत्र को उठाया तथा शोर करने पर पड़ोसी भी उठे. खोजबीन में सारे बक्शे बगल के एक खेत में पड़े थे.
उन्होंने बताया की बक्से में रखे 15 हजार नकद के अलावा लगभग एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, करीब 25 हजार के बरतन, कपड़े व जरूरी कागजात समेत कई अन्य समान गायब थे. घटना की सूचना पर एसआइ जफर सिद्दीकी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली. ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola