युवाओं से रोजगार छिन रही है सरकार

Updated at : 09 Jan 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं से रोजगार छिन रही है सरकार

झुमरीतिलैया : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे युवा अधिकार यात्रा रैली का भव्य स्वागत कोडरमा के प्रवेश द्वार मरकच्चो के बारियारडीह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया. इसके बाद यात्रा मरकच्चो से कोडरमा होते हुए शहर के झंडा चौक स्टेशन रोड पहुंच कर सभा में तब्दील हो […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे युवा अधिकार यात्रा रैली का भव्य स्वागत कोडरमा के प्रवेश द्वार मरकच्चो के बारियारडीह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया. इसके बाद यात्रा मरकच्चो से कोडरमा होते हुए शहर के झंडा चौक स्टेशन रोड पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य झारखंड के नौजवानों को अधिकार दिलाना तथा सरकार की इस नीति के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाना है.

रघुवर सरकार ने 11 जिलों को स्थानीय नियोजन में छोड़ दिया है, जिसके कारण 11 जिला के युवा अपने अधिकार से वंचित हैं. युवाओं की इसी आवाज को लेकर कांग्रेस इस युवा अधिकार यात्रा निकाली है. अगर सरकार झारखंड के अन्य जिलों के तरह इन 11 जिलों में भी स्थानीय नीति लागू नहीं करती है, तो भाजपा की सरकार को झारखंड से उखाड़ फेकेंगे. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार स्थानीय नीति पर लोगों को गुमराह कर युवकों का रोजगार छिन रही है. राज्य में भाजपा की सरकार आये चार साल बीत गये, लेकिन झारखंड के लॉ एंड ऑर्डर का जायजा लेने प्रधानमंत्री कभी यहां नहीं आये, जबकि वोट मांगने के लिए प्रखंडों तक जाते हैं. झारखंड में पिछले एक साल से प्रतिदिन 100 लोगों की जाने जा रही है, इससे देखनेवाला कोई नहीं है.

राज्य के पदाधिकारियों के तबादले लगातार किये जा रहे हैं. जब पदाधिकारी ही स्थिर नहीं होंगे, तो राज्य में विकास का काम क्या होगा. सरकार जानती है कि विकास के नाम पर इन्हें वोट नहीं मिलेगा, इसलिए चुनाव के वक्त जाति और धर्म के नाम पर वोट लेती है और सरकार बनने के बाद अपनी मनमानी करती है.

जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव में यहां के ढिबरा उद्योग को चमकाने के बात कही थी, परंतु आज जिले में ढिबरा की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. पुलिस प्रशासन द्वारा ढिबरा का काम करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है और उनकी गाड़ियों को जब्त किया जा रहा है. सीधा मुकदमा किया जा रहा है. संचालन नगर अध्यक्ष प्रभात राम ने की.

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, युवा जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, अनिल यादव, शकील अख्तर, रवि शंकर यादव, प्रमुख लीलावती देवी, महिला जिला सचिव बेबी सिन्हा, महिला नगर अध्यक्ष सीता वर्मा, मंजू देवी, केसरी देवी, प्रदीप सिंह, नारायण यादव, महादेव यादव, मनोज शर्मा, गणेश स्वर्णकार, छोटे लाल सिंह, नागेश्वर प्रसाद साहू, अरुण सिंह, प्रदीप सिंह, तुलसी मोदी, गोविंद पांडेय, संजय शर्मा, नारायण यादव समेत सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन विजय पोद्दार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola