ट्रैफिक सुचारू बनाने को लेकर होगी सख्ती

Updated at : 27 Dec 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक सुचारू बनाने को लेकर होगी सख्ती

हर हाल में सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का निर्देश पूर्णिमा टाकीज के पास कोडरमा-तिलैया के बची चलने वाले मात्र 25 अॉटो होंगे खड़ा कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर एसपी शिवानी तिवारी ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में शहर के व्यवसाइयों के साथ ही […]

विज्ञापन

हर हाल में सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का निर्देश

पूर्णिमा टाकीज के पास कोडरमा-तिलैया के बची चलने वाले मात्र 25 अॉटो होंगे खड़ा

कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर एसपी शिवानी तिवारी ने मंगलवार को बैठक की. बैठक में शहर के व्यवसाइयों के साथ ही आटो चालक, सब्जी व फल विक्रेता शामिल हुए. बैठक के दौरान एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सभी से सुझाव मांगा. बैठक में आये सुझावों के आधार पर कई निर्णय लिये गये. एसपी ने निर्देश दिया कि टेंपो का कागजात व चालक के लाइसेंस की कड़ाई से जांच होगी और जिस किसी के पास कागज और लाइसेंस नहीं होगा वैसे टेंपो को जब्त कर लिया जायेगा.

एसपी ने स्पष्ट कहा कि बहुत जल्द झंडा चौक से स्टेशर रोड व अन्य जगहों पर लगने वाले फुटकर सब्जी दुकानों को स्थायी जगह पर शिफ्ट किया जायेगा. उन्होंने इसे लेकर थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर को नगर पर्षद के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. वहीं ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पूर्णिमा टाकीज के पास खड़े रहने वाले आटो पर भी सख्ती का निर्देश दिया.

एसपी ने कहा कि कोडरमा से तिलैया को चलने वाली टेंपो अधिकतम 25 ही निर्धारित पाइप के अंदर पार्क किये जाये. यहां से एक-एक कर अॉटो में यात्री बैठाने के बाद गंतव्य की ओर चालक जायें.

वहीं कोडरमा स्टेशन के पास 15 आटो ही अधिकतम खड़ा करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि जो टेंपो बारियार्डीह-डोमचांच के लिए चलती है वह महाराणा प्रताप चौक से चलेगी. सब्जी विक्रेता और ठेले वालों को अशोका होटल के पीछे जाने का निर्देश दिया गया. वाहन पार्किंग के लिए झंडा चौक के ट्रांसफार्मर के पास जगह बनाने, साथ ही वहां एक पुलिस चौकी भी बनाने की बात कही गयी.

बैठक में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ अनिल शंकर, थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद, चेंबर के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंघानिया, संजय अग्रवाल, प्रदीप केडिया, प्रदीप हिसारिया, लल्ला बाबू, नरेश गुप्ता समेत टेंपो एसोसिएशन के पदाधिकारी सब्जी-फल विक्रेता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola