सांसद ने उठाया क्रशर उद्योग का मामला

Updated at : 22 Dec 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने उठाया क्रशर उद्योग का मामला

कोड़रमा बाजार : सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने पत्थर उद्योग व क्रशर उद्योग के संचालन में वन विभाग द्वारा अपनाये जा रहे कठोर कानूनों का मामला लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाया. डाॅ राय ने अपने लिखित भाषण में कहा कि देश के विकास में मूलभूत संरचना का महत्वपूर्ण स्थान है. सड़क सार्वजनिक […]

विज्ञापन
कोड़रमा बाजार : सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने पत्थर उद्योग व क्रशर उद्योग के संचालन में वन विभाग द्वारा अपनाये जा रहे कठोर कानूनों का मामला लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाया. डाॅ राय ने अपने लिखित भाषण में कहा कि देश के विकास में मूलभूत संरचना का महत्वपूर्ण स्थान है.
सड़क सार्वजनिक हित के भवन, रेलवे, निजी भवन ऐसे कार्य है जो निरंतर चलने वाले कार्य है. ऐसे सभी कार्यों में पत्थर के उद्योग का उपयोग अत्यधिक है. वर्तमान में देश भर में पत्थर उद्योग व क्रशर लाखों की संख्या में चल रहे है, जिसमें करोड़ों बेरोजगार मजदूर कार्य करते हैं. साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी अप्रत्यक्ष रूप से पत्थर उद्योग से जुड़े हैं.
विशेषकर झारखंड प्रदेश का हर जिला व प्रखंड में इस कार्य में लाखों मजदूर कार्यरत है, किंतु वन विभाग के दूरी संबंधी अव्यावहारिक कठोर कानून तथा प्रदूषण विभाग के अनावश्यक प्रतिबंध से लालफीताशाही प्रभावी है. वन विभाग जनहित के विरुद्ध एकांगी निर्णय ले रही है. जनहित में भारत सरकार वन प्रदूषण कानून का समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola