समन्वय समिति की बैठक, दो इइ का कटा वेतन कई को फटकार
Updated at : 21 Dec 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार: डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास, मनरेगा, विधायक मद, पंचायत भवन निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में जहां मनरेगा की प्रगति संतोषजनक पायी गयी. वहीं आवास योजना में धीमी प्रगति पर […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार: डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास, मनरेगा, विधायक मद, पंचायत भवन निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में जहां मनरेगा की प्रगति संतोषजनक पायी गयी.
वहीं आवास योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित समय के अंदर लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पाया गया कि आवास योजना के तहत चौथी किस्त जारी होने के बाद भी मात्र 2100 योजनाओं का जिओ टैग किया गया है. डीसी ने शेष 1000 आवास योजना को 31 दिसंबर तक हर हाल में जिओ टैगिंग करते हुए फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया. बैठक में लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पारितोष कुमार को डीसी ने कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ विभाग को रिपोर्ट करने तथा स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उक्त इइ पर बैठक में गलत रिपोर्ट पेश कर गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई की गयी.
वहीं बैठक में बिना सूचना के गायब रहने के आरोप में भवन प्रमंडल व पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया. पुराने इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया. पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि अभी तक तीन पंचायत भवन जयनगर पूर्वी, मधुवन व मीरगंज का निर्माण कार्य लंबित है. इसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




