छठ घाटों पर स्वच्छता को लेकर होगा मतदान

Updated at : 26 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों पर स्वच्छता को लेकर होगा मतदान

कोडरमा बाजार: उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा के निर्देश पर जिले के हर प्रखंड के दो-तीन पंचायतों में छठ पूजा के दौरान घाटों पर स्वच्छता मतदान कराया जायेगा. इस मतदान के माध्यम से यह जानकारी ली जायेगी कि घाट पर आने वाले कितने लोगों के घरों में शौचालय है और उनके परिवार के दूसरे सदस्य इसका […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार: उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा के निर्देश पर जिले के हर प्रखंड के दो-तीन पंचायतों में छठ पूजा के दौरान घाटों पर स्वच्छता मतदान कराया जायेगा. इस मतदान के माध्यम से यह जानकारी ली जायेगी कि घाट पर आने वाले कितने लोगों के घरों में शौचालय है और उनके परिवार के दूसरे सदस्य इसका उपयोग कर रहे हैं या नहीं.

साथ ही छठ घाटों में स्वच्छता है या नहीं. आज इस निमित्त सभी प्रखंडों के लिए बैलेट पेपर वितरित किया गया. साथ ही उन घाटों पर बैनर भी लगाया जायेगा, ताकि लोग जागरूक हो सकें. उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कोडरमा द्वारा इस छठ पूजा में जिले के सभी प्रखंडों के कम-से-कम दो पंचायतों के छठ घाटों पर स्वच्छता मतदान कराने का निर्देश दिया था. इसके तहत छठ पूजा के निमित्त घाट पर आनेवाले सभी परिवारों को एक बैलेट पेपर दिया जा रहा है. बैलेट पेपर में पूरा नाम व पता नोट किया जायेगा.

इसे एक बॉक्स में जमा किया जायेगा. जहां स्वच्छ भारत मिशन के कार्मिक रहेंगे और संबंधित बॉक्स को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय कोडरमा लायेंगे. यहां उनकी गिनती की जायेगी. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि इस प्रयोग के पीछे हमारा उद्देश्य सच्चाई का पता लगाना है कि वास्तव में हम खुले में शौच मुक्त की ओर कितने आगे बढ़ पाये हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अधिकतर परिवार इसका उपयोग कर रहे होंगे. उपायुक्त ने बताया कि छठ घाटों पर बैनर लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके. वहां हमारे कार्मिक भी रहेंगे. यदि किसी की कोई समस्या या सुझाव आयी तो वे उससे हमें अवगत करायेंगे. हम आपको बता दें कि पूरे राज्य में कोडरमा पहला जिला है, जिसने ऐसी सकारात्मक पहल की है. प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व झारखंड सरकार ने उपायुक्त की इस पहल की प्रशंसा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola