Kawasaki Z650 और Z650RS हुई सस्ती, जानें नई कीमत और ऑफर डेडलाइन

Published by : Shivani Shah Updated At : 24 Mar 2026 2:24 PM

विज्ञापन

कावासाकी Z650 / फोटो- कावासाकी

Kawasaki India ने अपने पोर्टफोलियो की कई बाइक्स पर दिए जा रहे डिस्काउंट को आगे बढ़ा दिया है, जिसमें Z650 और Z650RS भी शामिल हैं. ये ऑफर्स अब 31 मार्च तक वैलिड रहेंगे. जानिए दोनों बाइक्स पर कितने तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

विज्ञापन

अगर आप Kawasaki की पावरफुल स्ट्रीटफाइटर बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है. कंपनी ने MY25 Z650 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिससे अब ग्राहक 31 मार्च 2026 तक इसका फायदा उठा सकते हैं. पहले यह ऑफर जनवरी में शुरू हुआ था और फरवरी तक सीमित था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर ग्राहकों को और मौका दिया गया है.

Z650 और Z650RS पर डिस्काउंट डिटेल्स

Neo-retro स्टाइल वाली Kawasaki Z650RS पर इस बार बड़ा फायदा मिल रहा है. कंपनी ने इस बाइक पर ₹34,000 का डिस्काउंट दिया है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹7.49 लाख हो गई है. खास बात यह है कि पिछले महीने जहां सिर्फ ₹20,000 की छूट मिल रही थी, वहीं अब यह ऑफर और ज्यादा आकर्षक हो गया है.

वहीं, ज्यादा किफायती Kawasaki Z650 पर भी 27,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 6.99 लाख रुपये हो गई है.

ध्यान रहे, कि ये ऑफर्स सिर्फ MY25 मॉडल्स पर लागू हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Kawasaki Z650 और Z650RS दोनों बाइक्स में एक जैसा 649cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 68 hp की पावर और 64 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप/असिस्ट क्लच दिया गया है, जिससे राइडिंग स्मूद और कंट्रोल बेहतर रहता है. खास बात यह है कि यह इंजन E20 फ्यूल के साथ भी कंपैटिबल है, जिससे यह ज्यादा फ्यूचर-रेडी बनता है.

जरूरी बात, बाइक खरीदने से पहले नजदीकी Kawasaki डीलरशिप से स्टॉक और ऑफर की जानकारी जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 को खास बनती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जानें

यह भी पढ़ें: Honda CB350C vs Royal Enfield Bullet 350: कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक का फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola