Suzuki Access 125 को खास बनती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जानें

Updated at : 22 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 (Photo: Suzuki Motorcycle India)

प्रैक्टिकल सीट, फ्लोरबोर्ड और भरोसेमंद माइलेज Suzuki Access 125 को रोजमर्रा के लिए परफेक्ट बनाते हैं. अलग-अलग वेरिएंट और आसानी से मिलने वाली सर्विस इसे 125cc सेगमेंट में सबसे किफायती और आसान ऑप्शन बनाते हैं.

विज्ञापन

अगर आप 125cc स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Suzuki Access 125 का नाम जरूर सामने आता है. समय-समय पर अपडेट्स और नए वेरिएंट्स के साथ ये स्कूटर भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹78,184 से लेकर ₹98,378 तक जाती है. अब अगर आप Honda Activa 125 या TVS Jupiter 125 जैसे ऑप्शंस देख रहे हैं, तो Access 125 इस सेगमेंट में सभी को कड़ी टक्कर देता है. आइए आपको 5 ऐसी वजहें बताते हैं जो Access 125 को अलग बनाती हैं.

रिफाइंड 125cc इंजन का बैलेंस

Access 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो खास तौर पर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए ट्यून किया गया है. इसकी पावर क्लास के हिसाब से ठीक-ठाक है, लेकिन असली खासियत है इसका स्मूद और लाइनियर एक्सीलरेशन. मतलब, ट्रैफिक में बार-बार रुकने और चलने के दौरान आपको थ्रॉटल कंट्रोल करने में बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी.

हल्का वजन, आसान राइडिंग

Access 125 का वजन करीब 107 किलो है, जो 125cc स्कूटर सेगमेंट में हल्का माना जाता है. यही वजह है कि इसे संभालना बेहद आसान है. चाहे आपको टाइट पार्किंग में घुसना हो, संकरी गलियों से निकलना हो या फिर बार-बार यू-टर्न लेना हो. इसका फ्रेम और व्हीलबेस इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आपको स्पोर्टी फील से ज्यादा स्टेबल और आसान राइडिंग मिले.

प्रैक्टिकल सीट और फ्लोर एर्गोनॉमिक्स

Access 125 की सीट की ऊंचाई, फ्लोरबोर्ड की लंबाई और राइडर ट्रायंगल इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि अलग-अलग साइज के राइडर्स भी आराम से बैठ सकें. फ्लैट फ्लोरबोर्ड की वजह से पैरों को अलग-अलग तरीके से रख पाना आसान है, और आप यहां छोटे बैग या सामान भी रख सकते हैं.

माइलेज की भरोसेमंद रेंज

जहां तक माइलेज की बात है, Access 125 रियल-लाइफ में वही देती है जो आप इस सेगमेंट से उम्मीद करेंगे. इसका हल्का वजन और कंजर्वेटिव इंजन सेटअप इसे रोजमर्रा के राइड्स के लिए भरोसेमंद बनाता है. अगर आप परफॉर्मेंस से ज्यादा माइलेज और प्रेडिक्टेबल राइडिंग चाहते हैं, तो ये अपने हैवी या लोडेड स्कूटरों के मुकाबले बहुत बढ़िया ऑप्शन है.

अलग-अलग वेरिएंट और सर्विस की आसानी

Access 125 में आपको ड्रम और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट मिलते हैं, जिससे आप अपनी बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि ये मॉडल मार्केट में काफी समय से मौजूद है, इसलिए सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से हैं.

यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola