कांग्रेस जिलाध्यक्ष की स्थिति खतरे से बाहर

Updated at : 26 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की स्थिति खतरे से बाहर

झुमरीतिलैया: अपराधियों के हमले में घायल कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था. चिकित्सकों के मुताबिक उनके शरीर से गोली निकालने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है. इधर, विभिन्न […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया: अपराधियों के हमले में घायल कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था. चिकित्सकों के मुताबिक उनके शरीर से गोली निकालने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है.

इधर, विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने इस हमला में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. पूर्व मंत्री सह राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने श्री यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जिले में अपराध बढ़ रहा है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है.

इस हमले में शामिल अपराधियों को प्रशासन शीघ्र गिरफ्तार करें, अन्यथा राजद आंदोलन करेगा. वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सईद नसीम व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भी घटना की निंदा की है. इधर, मरकच्चो में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष शंकर यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पुलिस अधीक्षक से अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. मांग करनेवालों में श्री सिंह के अलावा बैजनाथ सिंह, प्रकाश राणा, नंदकिशोर तमोली, इस्माइल अंसारी, नागेश्वर महतो, सीतवा देवी, रामचंद्र रविदास समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola