मांगों को लेकर धरना देगा महासंघ

Updated at : 23 Oct 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देगा महासंघ

झुमरीतिलैया: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक शैलेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में झुमरीतिलैया में हुई. मौके पर जिला मंत्री शशि कुमार पांडेय द्वारा प्रतिवेदन रखा गया.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीति अपनाये जाने के कारण कर्मचारियों की अनेकों मांगे केंद्र व राज्य सरकार के पास लंबित है. मांगों […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा की बैठक शैलेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में झुमरीतिलैया में हुई. मौके पर जिला मंत्री शशि कुमार पांडेय द्वारा प्रतिवेदन रखा गया.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीति अपनाये जाने के कारण कर्मचारियों की अनेकों मांगे केंद्र व राज्य सरकार के पास लंबित है. मांगों को लेकर तीन नवंबर को राज्य मुख्यालय रांची व नौ नवंबर को संसद भवन दिल्ली के समक्ष धरना कार्यक्रम रखा गया है.

बैठक में सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी राय दी. कोडरमा जिला के जयनगर अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं किये जाने की बात कही, जबकि दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा वेतन देने का आदेश दिया गया है. वेतन नहीं मिलने के कारण राजस्व कर्मचारी रवींद्र कुमार की पत्नी का ईलाज के अभाव में देहांत हो गया. इस पर महासंघ द्वारा चिंता व्यक्त की गयी. इस संबंध में उपायुक्त महोदय से प्रतिनिधि मिलने का निर्णय लिया गया है.

गौरव कुमार लिपिक की बर्खास्तगी के प्रति क्षोभ व्यक्त किया गया. मौके पर दिनेश रवि दास, शशि कांत मणि, राजकुमार दास, रवींद्र कुमार, मनोज सिंह, भोला चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, भुनेश्वर दास, रणजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, बसंत कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, दिनेश राम, सुरेंद्र प्रसाद, अनंत कुमार बक्शी, आलोक कुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार, देवनदंन कुमार सहित अनेक कर्मचारी भाग लिया. बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि अगले वर्ष जिला सम्मेलन किये जाने का प्रस्ताव लिया गया है.

महासंघ को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रत्येक प्रखंड मे विभिन्न संघ से प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो प्रखंड स्तर की समस्याओं को निदान करेंगे. स्वास्थ्य विभाग में जिन कर्मचारियों को एसीपी दिया गया है, उन कर्मचारियों को अभी तक आर्थिक लाभ नहीं दिये जाने के कारण महासंघ क्षोभ व्यक्त की है. जीएनएम व एएनएम अनुबंध कर्मचारियों को विगत छह माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया. इस पर भी महासंघ द्वारा क्षोभ व्यक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola