बच्चों ने रैली निकाल चाइनीज वस्तुओं का किया विरोध

Updated at : 15 Oct 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने रैली निकाल चाइनीज वस्तुओं का किया विरोध

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने चीन में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी के विरोध में रैली निकाली. रैली निकलने से पूर्व प्राचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने कहा कि जो चीन हमारे देश से मुनाफा कमा रहा है और वह उस मुनाफे की राशि पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों के लिए दे रहा है. […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने चीन में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी के विरोध में रैली निकाली. रैली निकलने से पूर्व प्राचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने कहा कि जो चीन हमारे देश से मुनाफा कमा रहा है और वह उस मुनाफे की राशि पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों के लिए दे रहा है.

हम ऐसा कतई नहीं होने देंगे. रैली में चीन के विरोध में डोकलाम में बने थे डॉन अपना बोरिया समेट ड्रैगन, स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ, भारत माता की जय, देश हमारा नाम तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा आदि के नारे लगा रहे थे.

नारे लगा कर नगरवासियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया. मौके पर आचार्य राजकुमार पंडित, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष झा, रामानुज पांडेय, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार नवीन, संजय महतो, चंद्रशेखर कुमार, मुन्ना सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, बीरेंद्र मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola