कोडरमा में बाबूलाल मरांडी ने कहा सुरक्षा कम कर रची जा रही है मेरी हत्या की साजिश

कोडरमा बाजार: जांच एजेंसी के समक्ष नक्सली कुंदन पाहन द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में तमाड़ के विधायक रमेश सिंह मुंडा के पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की हत्या करने के प्लान के बाबत खुलासा किये जाने पर झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. श्री […]
श्री मरांडी ने कहा है कि वे हमेशा जनहित की राजनीति करते रहे हैं. पैसा और पद के लिए नहीं. यही कारण है कि वे हमेशा माओवादियों-नक्सलियों के नजर में खटकते हैं और उनकी हिट लिस्ट में रहे हैं. राज्य सरकार इससे भलीभांति परिचित है.
बावजूद उन्हें मिले जेड प्लस सुरक्षा को घटा कर वाइ श्रेणी का कर दिया गया. स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्री मरांडी ने राज्य सरकार पर ऐसा जानबूझ कर करने का आरोप लगाया गया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सुरक्षा समिति की बैठक में मेरी जेड प्लस की सुरक्षा को घटाया गया. इसकी लिखित जानकारी भी मुझे नहीं दी गयी. अखबार के माध्यम से मुझे इसकी जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, उसके लिए कार्यकर्ता व मेरे शुभचिंतक काफी हैं. किन-किन लोगों से मुझे खतरा है, इसकी जानकारी मुझे है. मुझे आशंका है कि मेरी सुरक्षा को घटा कर मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं. सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




