कॉरपोरेट हमले के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

झुमरीतिलैया: शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन में पिछले तीन दिनों से चली रही भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गयी. बैठक में देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कारपोरेट हमला के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया. वहीं पंजाब के मानसा में 23 से 28 मार्च […]
इसके अलावा बैठक में प्रस्ताव पारित कर अमित शाह के बेटे जय अमित शाह की संपत्ति की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने, किसानों-बटाइदारों का तमाम तरह का कर्ज माफ करने, बीएचयू व जेएनयू के कुलपति को हटाने और आरएसएस की बढ़ती गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग की गयी. बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार ने रोजी-रोटी, जल-जंगल-जमीन, शिक्षण संस्थानों व संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बोल दिया है. सरकार से पूरी तरह स्वतंत्र संस्था चुनाव आयोग का भगवाकरण किया जा रहा है और गुजरात में चुनाव की तिथि घोषित करने से मना कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




