परमहंस बाबा की समाधि पर की गयी चादरपोशी

Updated at : 12 Oct 2017 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
परमहंस बाबा की समाधि पर की गयी चादरपोशी

डोमचांच: परमहंस बाबा के तीन दिवसीय समाधि पर्व के दूसरे दिन बुधवार को लोगों की भीड़ चादरपोशी के लिए उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही समाधि स्थल पर चादरपोशी का कार्यक्रम शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्त ने भी बाबा की […]

विज्ञापन
डोमचांच: परमहंस बाबा के तीन दिवसीय समाधि पर्व के दूसरे दिन बुधवार को लोगों की भीड़ चादरपोशी के लिए उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही समाधि स्थल पर चादरपोशी का कार्यक्रम शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्त ने भी बाबा की समाधि पर चादरपोशी की और मन्नत मांगी. चादर चढ़ाने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचे. बाबा की समाधि पर परमहंस बाबा की जय, जय परमहंस बाबा, बाबा की धुनी जग जाहिर आदि के जयकारे लगाये जा रहे थे.
इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. समाधि पर्व को मनाने के लिए कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, झुमरीतिलैया, बेरमो, झरिया के अलावा बिहार के मुंगेर, नवादा आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे हैं.

समाधि स्थल पर जिप सदस्य शांति प्रिया, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंसस लीलावती मेहता, अखिल सिन्हा, संगीता सिन्हा, रिंकू सिंह, राजेंद्र छाबड़ा (बराकर), बक्शी शिंजन प्रसाद, मनोज जॉनी, अजय पांडेय, निशांत छाबड़ा, कुशल छाबड़ा, नरेन्द्र प्रसाद, गोपाल नारायण, अजीत कौर, सर्वजीत सिंह मखीजा, अशोक सलूजा, अशोक छाबड़ा, संजय सिन्हा, रजनी सिन्हा, राजेश छाबड़ा, अमन छावडा़, गौरी शंकर प्रसाद, शिवानंद प्रसाद, डॉ केके सिन्हा, सरोज छाबड़ा, डॉ धीरेंद्र सिंह, राखी सिंह, सुखदेव प्रसाद, विनोद त्यागी आदि ने बाबा के समाधि पर माथा टेका और मन्नत मांगी. समाधि पर्व पर के अंतिम दिन गुरुवार को महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. समाधि पर्व में शामिल होने के लिए परमहंस बाबा के पोता रामलखन मिस्त्री गोंधलीटांड़ से पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola