सुगाशांख की टीम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता, विधायक ने कहा सरकार खेल के प्रति है गंभीर

Updated at : 10 Oct 2017 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
सुगाशांख की टीम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता, विधायक ने कहा सरकार खेल के प्रति है गंभीर

जयनगर: सर्वोदय क्लब सुगाशांख द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुगाशांख मैदान में सर्वोदय क्लब सुगाशांख व कोसमाडीह की टीम के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने किया. फाइनल मुकाबले में सुगाशांख की टीम ने हाफ टाइम से पहले एक गोल […]

विज्ञापन

जयनगर: सर्वोदय क्लब सुगाशांख द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुगाशांख मैदान में सर्वोदय क्लब सुगाशांख व कोसमाडीह की टीम के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने किया. फाइनल मुकाबले में सुगाशांख की टीम ने हाफ टाइम से पहले एक गोल तथा हाफ टाइम के बाद दो गोल दागे.

3-0 से मैच जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को विधायक प्रो यादव व जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने एलइडी टीवी देकर सम्मानित किया. वहीं उप विजेता टीम को आजसू नेता श्रीकांत यादव, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया. मैन ऑफ द मैच राजू उर्फ फोरजी को श्रीकांत यादव ने कप दिया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज राजा राम को समाजसेवी बुलाकी यादव ने कप देकर सम्मानित किया. रेफरी मोहन सिंह व लाइंस मैन सुरेश यादव व शंकर यादव थे.

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रो यादव ने कहा कि सरकार खेल के विकास के प्रति गंभीर है. सरकार खिलाड़ियों को पढ़ाई में पांच प्रतिशत व नौकरी में तीन प्रतिशत की छूट दे रही है, ताकि खेल व खिलाड़ियों का बेहतर विकास हो सके. प्रतिभाओं के निखारने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं, इसके लिए खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करें और आगे बढ़े. सरकार उनके साथ है.

जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि जयनगर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं. आयोजकों का प्रतिभा निखार का यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस क्षेत्र का नाम प्रखंड, जिला व राज्य स्तर तक रोशन कर सकते हैं. मगर इसके लिए उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए, तभी इनका विकास होगा.

कार्यक्रम को श्रीकांत यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर रंजीत यादव, सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, रामचंद्र यादव, अजय वर्णवाल, नीरज वर्णवाल, नारायण यादव, मो. इमरान, कन्हैया यादव, पोखराज राणा, सुलेमान मियां, सुदीप यादव, दशरथ यादव आदि मौजूद थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सर्वोदय के अध्यक्ष दयानंद यादव, सचिव प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष रवींद्र पाठक, कोषाध्यक्ष विकास यादव, सदस्य मनोज कुमार, मुकेश यादव, मिथलेश यादव, रामप्रवेश, संतोष, सुधांशु, महेंद्र यादव, सुधाकर यादव, पवन यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola