कोडरमा स्टेशन से भारी मात्रा में देसी शराब का पाउच बरामद

झुमरीतिलैया: हाजीपुर व धनबाद सीआइबी टीम के सहयोग से कोडरमा स्टेशन पर भारी मात्रा में देसी शराब का पाउच बरामद किया गया. आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार व जवानों के सहयोग से स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर 2801 अप पुरुषोतम एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जा रहे शराब को बरामद किया. आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर […]
इसमें निमियाघाट थाना क्षेत्र के रतीडीह निवासी अनूप रविदास (पिता- झमन दास), चंदवारा थाना के चिलोडीह निवासी नारायण महतो (पिता- प्रयाग महतो), गिद्धौर थाना क्षेत्र चतरा जिला निवासी ग्राम गफ्फूरपुर निवासी सुनील राम (पिता- रामसहाय राम), थाना देवरी, जिला गिरिडीह निवासी अनिल राम (पिता- रामसहाय राम), गोमिया थाना क्षेत्र, बोकारो निवासी सोनू ठाकुर (पिता- जगरनाथ ठाकुर), मनोज ठाकुर (पिता- बढ़न ठाकुर), गिद्धौर, जिला चतरा निवासी सुखदेव राम (पिता- छोटे राम), अनिल राम (पिता- श्याम लाल मोहन) के अलावा प्रकाश राम (पिता- प्रभु यादव) को रेलवे एक्ट के तहत धनबाद न्यायिक जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




