आठ सरकारी चापाकलों पर अवैध कब्जा

Updated at : 07 Jul 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
आठ सरकारी चापाकलों पर अवैध कब्जा

जयनगर के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप से लगायी गुहार डीसी ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश कोडरमा बाजार : जयनगर प्रखंड के ग्रामीणों ने उपायुक्त को संयुक्त ज्ञापन सौंप कर आठ सरकारी चापानलों पर स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर घर के अंदर ले जाने तथा आसपास के ग्रामीणों को उक्त […]

विज्ञापन
जयनगर के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप से लगायी गुहार
डीसी ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश
कोडरमा बाजार : जयनगर प्रखंड के ग्रामीणों ने उपायुक्त को संयुक्त ज्ञापन सौंप कर आठ सरकारी चापानलों पर स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर घर के अंदर ले जाने तथा आसपास के ग्रामीणों को उक्त चापानलों के प्रयोग से वंचित रखने का आरोप लगाया है. उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा को दिये ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप, थाना मुहल्ला, जयनगर चौक, मोदी मुहल्ला रोड, थाना के पीछे, मोदी मुहल्ला और पेठियाबागी के समीप स्थित कुल आठ चापानलों पर स्थानीय लोग कब्जा कर उसे अपने घर के अंदर ले गये है.
जब आसपास के ग्रामीण उक्त चापानलों से पानी लेने जाते है, तो उन्हें पानी लेने नहीं लेने, विरोध करने पर दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया है. डीसी ने उक्त मामले को गंभीरता लेते हुए जयनगर बीडीओ को 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर चापानलों को अवैध कब्जा से मुक्त कराने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola