पीपीपी मोड पर खुलेंगे 100 सैनिक स्कूल, हो रही तैयारी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पीपीपी मोड पर खुलेंगे 100 सैनिक स्कूल, हो रही तैयारी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि देश भर में आगामी दिनों में पीपीडी मोड पर 100 सैनिक स्कूल और खोले जायेंगे.

विज्ञापन

कोडरमा

. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि देश भर में आगामी दिनों में पीपीडी मोड पर 100 सैनिक स्कूल और खोले जायेंगे. समय के साथ सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की बढ़ रही संख्या व जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है. संजय सेठ मंगलवार को सैनिक स्कूल तिलैया में शुरू हुए दो दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्राचार्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे़ इस दौरान समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संजय ने कहा कि देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ मंत्रणा हुई है़ खासकर पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रख चर्चा की गयी है. कैसे सैनिक स्कूल के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ें और आज जो बच्चा पढ़ रहा है, वह ब्रांड एंबेसडर हो, इस पर जोर दिया गया है. वैसे भी सैनिक स्कूल के द्वार बेटियां के लिए भी खोल दिये गये हैं. सैनिक स्कूल अनुशासन, राष्ट्र पहले व भारतीय फौज में भर्ती के लिए अलग पहचान रखते हैं. यहां पढ़ने वाले 30 प्रतिशत बच्चे भारतीय फौज का हिस्सा बन जाते हैं, जबकि अन्य सेक्टर में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इसमें और कैसे सुधार हो इसको लेकर गंभीर चर्चा हुई है़ साथ ही बच्चे खेलकूद में कैसे आगे बढ़ें इस पर विचार किया गया है़ उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया खुद में ब्रांड है़. हम चाहते हैं कि झारखंड में और सैनिक स्कूल खुले़. श्री सेठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी भारतीय सेना का हिस्सा बने, एमएसएमइ सेक्टर आगे बढ़े, इसको लेकर विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं. खासकर झारखंड में बदलाव कैसे हो, इसको लेकर भी प्रयास चल रहा है़ इसे ध्यान में रखते हुए आगामी 19-20 को रांची में विश्व स्तरीय एयर शो कराया जा रहा है, जबकि सितंबर में डिफेंस एक्सपो कराने की योजना है़ उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी तरह डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर है़. हम कई देशों को डिफेंस सेक्टर में निर्यात कर रहे हैं और आगे बढ़ेंगे़ उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटिन को अब खादी ग्रामोद्योग से जोड़ने की भी तैयारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola