सड़क दुर्घटना में युवक घायल

सड़क दुर्घटना में लुदरू गांव निवासी जुनूल होरो गंभीर रूप से घायल हो गया.
कर्रा. कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क के हैप्पी क्लीनिक के समीप सड़क दुर्घटना में लुदरू गांव निवासी जुनूल होरो गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जुनूल होरो अपने दोस्तों के साथ बाइक से कर्रा चौक आया हुआ था. कर्रा से तीनों युवक बाइक से लुदरू गांव लौट रहे थें. तभी बाइक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार जुनूल होरो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बायां पैर टूट गया है. उसे कर्रा पुलिस ने घटनास्थल से उठा कर इलाज के लिए सीएचसी कर्रा भेजा. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










