ePaper

सोशल मीडिया क्रिएटरों की कार्यशाला

Updated at : 23 Nov 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया क्रिएटरों की कार्यशाला

प्रखंड के मसमानो गांव स्थित प्रेमघाघ में रविवार को सोशल मीडिया क्रिएटर कार्यशाला

विज्ञापन

कर्रा.

प्रखंड के मसमानो गांव स्थित प्रेमघाघ में रविवार को सोशल मीडिया क्रिएटर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि बमरजा पंचायत के मुखिया अनूप कुजूर ने अपने अनुभव साझा किये. कार्यशाला में सोशल मीडिया के यूट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम के क्रिएटरों ने अपने कार्य अनुभव व सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और अधिक-से-अधिक लोगों को अपने चैनल व आइडी में आकर्षित करने के अनुभव को साझा किया. वहीं सोशल मीडिया क्रिएटरों ने कर्रा मसमानो स्थित प्रेमघाघ व छाता नदी के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया और वीडियो बनायी. कार्यशाला में झामुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, नवीन कुमार, सोशल मीडिया क्रिएटर जितलाल उरांव, सविता केरकेट्टा, शेखर बाखला, एडलिन एक्का, अनुगृहित लकड़ा, सनिका मुंडा, महेश कुमार, बंटी देवी, कैलास एलोन, एतवा होरो, बिरसा मुंडा, अनिल किस्पोट्टा, मिलन होरो, पवन कुजूर, रूपेश महतो, वीर शनिस पेंटर सुरेश आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola