प्रकृति के महापर्व करम की कुंवारी कन्याओं ने की पूजा

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 03 Sep 2025 7:47 PM

विज्ञापन

पांचपरगना क्षेत्र में बुधवार को कुंवारी कन्याओं द्वारा फूल तथा करम डाली की स्थापना की गयी.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रकृति के महापर्व करम पूजा को लेकर सोनाहातू समेत पूरे पांचपरगना क्षेत्र में बुधवार को कुंवारी कन्याओं द्वारा फूल तथा करम डाली की स्थापना की गयी. साथ ही रीति रिवाज एवं परंपरा के साथ करम देवता की करम कहानी के साथ पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद रात भर कुंवारी कन्याओं द्वारा करम गीत के साथ नाच गान किया गया. कन्याओं ने उपवास रख कर अपने भाइयों की कुशलता की कामना और दल बना कर झूमर खेलीं. वहीं गांव के बड़े-बुजुर्ग भी करम पूजा में शामिल रहे और विधि विधान से पूजा की.

फोटो-1- सोनाहातू के दानाडीह गांव में पूजा अर्चना करती कुंवारी कन्याएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola