हूल विद्रोह के नायक सिदो कान्हू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी

Updated:
विज्ञापन
हूल विद्रोह के नायक सिदो कान्हू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी

शनिवार को हूल विद्रोह के नायक अमर शहीद सिदो कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी.

विज्ञापन

तोरपा. झारखंड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हूल विद्रोह के नायक अमर शहीद सिदो कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सिदो कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके संघर्षों को याद किया. इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को एकजुट किया तथा शोषण के खिलाफ आवाज उठायी. उनके बलिदान और साहस आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य के विकास के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की दिशा में भी काम हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सिदो-कान्हू के आदर्शों पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर जिला सचिव सुशील पाहन, मकसूद अंसारी, शंकर सिंह मुंडा, अमर मुंडा, तनवीर खान, मांगू होरो, प्रकाश मुंडा, कुणाल मांझी, कुंवर मुंडरी , राम होरो, बेरगा मुंडा, मोजिर अंसारी, समीम अंसारी, रफीक खान, समीम अंसारी, सुभाष तिगा, अमरनाथ मुंडा रीना मुंडा, राजन नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

शहीदों का सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि : जुबैर अहमद

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola