पांच लाख रुपये की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के पास पुलिस ने अवैध अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के पास पुलिस ने अवैध अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बदंगांव थाना क्षेत्र के बामनोम गांव निवासी जगदीष डहंगा, गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ गांव निवास जबार पूर्ति और सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र के गझरिया गांव निवासी रैजीष केरकेट्टा शामिल हैं. पुलिस को उनके पास से 980 ग्राम अफीम मिली है. जिसका बाजार में मूल्य पांच लाख रुपये आंकी गयी है. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव की तरफ से कुछ लोग अफीम लेकर आनेवाले हैं, वहीं रांची की तरफ से कुछ लोग खरीदारी के लिए आनेवाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया. टीम को रांची-चाईबासा पथ में नील फैक्ट्री के पास दो बाइक में चार लोग बातचीत करते हुए दिखे. पुलिस को देखते ही वे इधर-उधर भागने लगे. जिसमें से तीन को पकड़ लिया गया. वहीं एक भागने में सफल रहा. एसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने अफीम की खरीद-बिक्री करने की बात बतायी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने मौके से अफीम के साथ-साथ दो बाइक, तीन मोबाइल, एक बैग और थैला बरामद किया है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ खूंटी वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा, पुअनि अमरजीत सिंकु, कुलदीप रोशन बारी, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola