पंचपरनिया भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति हो : डॉ करमचंद

Updated:
विज्ञापन
पंचपरनिया भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति हो : डॉ करमचंद

पंचपरनिया भाषा वन भोज मिलन समारोह

विज्ञापन

बुंडू. पंचपरगानिया भाषा प्रेमी संगठन के तत्वावधान में रविवार को सूर्य मंदिर के प्रांगण में वनभोज सह पूस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पंचपरगनिया, विभाग, डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, पांच परगना किसान महाविद्यालय, बुंडू, वीमेंस कॉलेज, रांची, सिल्ली कॉलेज, सिल्ली, रामटहल चौधरी कॉलेज दड़दाग, ओरमाँझी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पंचपरगनिया प्राध्यापक, शोधार्थी, सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ पांचपरगना के अनेक बुद्धिजीवी एवं कलाकार शामिल हुए. लोकसंस्कृति को जीवित रखने वाले इस कार्यक्रम में ढोल नगाड़े स्थानीय पाचपरगना के कलाकारों ने पूस गीत से नृत्य संगीत का आनंद उठाया. इस मौके पर पांच परगनिया भाषा प्रेमी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पर आठ वर्षों से सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति में अपेक्षा की जा रही है. जेपीएससी से शिक्षकों की नियुक्ति में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अभी तक एक भी शिक्षक की बहाली नहीं हो पायी है. सभी भाषा प्रेमियों ने पंच परगना भाषा से शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति एवं अन्य क्षेत्र में बहाली की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाषा विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ करमचंद अहीर, डॉ अम्बिका स्वांसी, डॉ पराग किशोर सिंह, डॉ बासुदेव महतो, राजकिशोर साहु, गौरेन्द्रनाथ गौंझू, समाजसेवी रामदुर्लभ सिंह मुंडा, मृत्युंजय दास, सुदर्शन अहीर, साईंनाथ सिंह मुंडा, विद्यासागर यादव, कृष्ण सिंह मुंडा, राज किशोर स्वासी, राजकिशोर साहू, मेनका कुमारी, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, चौधरी महतो, बुद्धेश्वर प्रमाणिक, प्रदीप महतो, चिराग सेठ, दिवाकर पूरन, प्रधान महतो, गुरु प्रसाद, काजल कृष्णा, रमेश पातर के अलावा, पंचपरगनिया भाषा के शिक्षकगण अनेक भाषा प्रेमी मौजूद थे.

पंचपरनिया भाषा वन भोज मिलन समारोह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola