गांव के लोगों को विश्वास में ले सरकार : अलेस्टेयर

Updated:
विज्ञापन
गांव के लोगों को विश्वास में ले सरकार : अलेस्टेयर

झारखंड सरकार को ग्राम स्वशासन के पक्ष में सदैव तत्पर होना चाहिए.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्पष्ट करना चाहिए कि वे ग्राम पंचायत को अधिकार देना चाहते हैं या ग्राम सभा को. पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के पारंपरिक व्यवस्थागत विशेषाधिकार पर किसी नयी व्यवस्था थोपने को लेकर झारखंड सरकार द्वारा गांव-गांव के लोगों को विश्वास में लेना चाहिए. पेसा कानून के विशेष प्रावधानों तथा ग्राम स्वशासन से अलग किसी तरह के व्यवस्था और अधिकार पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के विशेषाधिकार से प्रतिकूल होगा, तो गांव-गांव से उठ रहे सवालों का जवाब झारखंड सरकार को देना होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को ग्राम स्वशासन के पक्ष में सदैव तत्पर होना चाहिए, लेकिन झारखंड सरकार के विजन और मिशन में पारंपरिक ग्राम सभा कहीं दिखाई नहीं दे रहा है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola