वर्ष प्रतिपदा पर बाबा आमरेश्वर धाम में हुई शृंगार पूजा
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 19 Mar 2026 6:46 PM
गुरुवार को बाबा आमरेश्वर धाम, अंगराबाड़ी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
खूंटी. वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को बाबा आमरेश्वर धाम, अंगराबाड़ी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पावन मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी. श्रद्धांलुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा बेल पत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. बाबा आमरेश्वर धाम प्रबंध समिति द्वारा शृंगार पूजा की गयी. आरती के पश्चात भोग वितरण किया गया. मंदिर में सुबह छह बजे पूजा प्रारंभ हुई. सुबह 11 बजे प्रशासनिक शृंगार पूजा हुई . शृंगार पूजा में मुख्य यजमान के रूप में खूंटी के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार शामिल हुए. पूजा के दौरान भगवान शिव को फल, फूल, खीर, मिठाई आदि का भोग लगाया गया. शृंगार पूजा के बाद भगवान शिव की आरती की गयी. आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया है. बाबा आमरेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा का यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो नयी ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है. चैत्र नवरात्र के पहले दिन अंगराबाड़ी के दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना की गयी. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई. यहां नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा की जायेगी. कार्यक्रम में दौरान प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रमेश मांझी, मंत्री कैलाश भगत, महेंद्र प्रसाद भगत, महेंद्र अग्रवाल, प्रह्लाद साहू, सह कोषाध्यक्ष श्रीपाल चंद जैन, अंकेक्षक जगदीश मिश्रा सहित प्रकाश गुप्ता, दीपक सिंह, बिपेश भगत, दिनेश अधिकारी, प्रदीप साहू, ओम कुमार सिंह, भूपेंद्र कंसारी, पवन गुप्ता, संतोष जायसवाल, सत्यजीत कुंडू, धर्मेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










