जनगणना को लेकर स्व गणना कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन
जनगणना को लेकर स्व गणना कार्य शुरू

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक सुदीप गुड़िया द्वारा ऑनलाइन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक सुदीप गुड़िया द्वारा ऑनलाइन किया गया. उन्होंने अपने आवास पर मोबाइल फोन पर स्व गणना में मांगी जानकारी भरी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व गणना के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने स्मार्ट फोन से पूछी जा रही सामान्य जानकारी जो आपके आवास और रहन-सहन से संबंधित है, जरूर भरें. इस कार्य में दो से तीन मिनट का समय लगेगा. इससे जानकारी की शुद्धता और सटीकता बनी रहेगी. कार्य तेजी से होगा तथा श्रम की बचत होगी. बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने कहा कि अभियान जिसे स्व गणना चरण कहा गया है 15 मई तक चलेगी. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक और पर्यवेक्षक के द्वारा घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से मकान गणना की जायेगी. सभी से अपील है कि लोग सही जानकारी दे और जनगणना टीम को सहयोग करें. सहायक चार्ज पदाधिकारी भुवनेश्वर साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे.

प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित :

स्व गणना को लेकर प्रखंड कार्यलय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी विनायक विक्रम, बीडीओ नवीन चंद्र झा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इसके बाद सभी ने अपने मोबाइल फोन से स्व गणना में मांगी गयी जानकारी भरी.

विधायक सुदीप गुड़िया ने स्व गणना जानकारी भर कर की शुरुआत

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola