एमबी पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
एमबी पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजित

एमबी पब्लिक स्कूल बुंडू में बुधवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बुंडू. एमबी पब्लिक स्कूल बुंडू में बुधवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व विधान पार्षद अमानत अली ने किया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान संबंधित नयी तकनीकी से खेती मशीन, प्रदूषण रोकने, सौर ऊर्जा बल्ब, मोटरबाइक और दुर्घटना से बचाव के नियम, वाटर सप्लाई की नयी तकनीकी, सिग्नल से गाड़ियों को रोक, के अलावा कई तरह के आकर्षक मॉडल बनाये. कल के क्षेत्र में महापुरुषों के चित्र, मेरी क्रिसमस पर्व त्योहार, सांप्रदायिक सद्भावना, मिट्टी से मिट्टी और बस के बने घरेलू आकर्षक सामग्री आदि के स्टॉल लगाये गये थे. मौके पर प्रिंसिपल अब्बास अली, वाइस प्रिंसिपल जाहिदा कौसर बेगम, दीपक कुमार, जयपाल महतो, जमील अंसारी, बेनजीर, दिनेश, सुब्रत, बिपिन, अभिषेक, सोबिता, बीना, फरहा, रिंकी, ज्योति, बबिता, बीप्ति, पूजा , दीप्ति के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola