बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मुरहू में निकाली जागरुकता रैली

Updated at : 19 Feb 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मुरहू में निकाली जागरुकता रैली

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से बुधवार को अखिल भारतीय बचाव व पुनर्वास अभियान 2.0 के तहत बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मुरहू में जागरुकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से बुधवार को अखिल भारतीय बचाव व पुनर्वास अभियान 2.0 के तहत बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मुरहू में जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली गोड़ाटोली पंचायत भवन से मुरहू प्रखंड तक गयी. रैली के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे और बाल श्रम में संलग्न बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना तथा पुनर्वास के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने को लेकर जागरूक किया गया. रैली में प्रतिभागियों ने बाल श्रम मुक्त भारत, हर बच्चा स्कूल जाए और बचपन को न छीने, उन्हें पढ़ने दें जैसे नारे लगाये. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने बताया कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. यह अभियान सिर्फ बाल श्रम में संलग्न बच्चों की पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके पुनर्वास और शिक्षा से जुड़ाव को भी सुनिश्चित करेगा. मौके पर ओम प्रकाश तिवारी, अंजनेय रॉय सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola