मलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 14 Mar 2026 7:24 PM
शनिवार को रेफरल हॉस्पिटल तोरपा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
तोरपा. सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम –तृतीय चरण के अंतर्गत शनिवार को रेफरल हॉस्पिटल तोरपा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र रनिया और तोरपा प्रखंडों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को मलेरिया उन्मूलन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम, पहचान और समय पर उपचार के संबंध में स्वयंसेवकों की क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय को जागरूक कर सकें और मलेरिया उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. इस अवसर पर रेफरल अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, तोरपा डॉ. अनुमिता रानी, बीपीएम आशीष वर्मा, उदित भेंगरा, सीनी संस्था के अनिल कुमार, वंदना कुमारी, संदीप भेंगरा आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










