भुइयांडीह बाजार में सुविधा नहीं, बिचौलियों की मनमानी से परेशान हैं किसान

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 14 Mar 2026 7:20 PM

विज्ञापन

बिचौलियों के कारण किसानों के लिए उत्पाद की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

आनंद राम महतो, बुंडू. रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 किनारे तमाड़ प्रखंड स्थित टमाटर और हरी सब्जी के लिए प्रसिद्ध भुइयांडीह बाजार आसपास क्षेत्र के किसानों के लिए आर्थिक गतिविधि का मुख्य केंद्र माना जाता है. व्यापार का केंद्र होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधा का अभाव है. शौचालय और बाजार का सेड भवन का निर्माण नहीं हुआ है. जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बिचौलियों के कारण किसानों के लिए उत्पाद की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है. यहां पर सुबह 7:00 बजे से ही बड़ा सब्जी बाजार लगता है, गांव-देहात से साइकिल मोटरसाइकिल से टमाटर, सेम, बैगन, भिंडी, करेला, कद्दू, खीरा, कादिमा, हरी सब्जी की प्रतिदिन बिक्री होती है. यहां से सब्जी व्यवसाय कोलकाता भुवनेश्वर जमशेदपुर रांची के अलावा विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में टमाटर एवं अन्य हरी सब्जी प्रतिदिन छोटे बड़े ट्रक से भेजी जाती है. स्थानीय बाजार के ग्रामीण बताते हैं कि ग्रामीणों से व्यापारी सस्ती दर में खरीद कर ऊंची दर में बिक्री करते हैं. किसान हरिहर महतो और हरदेव कुमार ने बताया टमाटर थोक के भाव से किसानों से 10 से खरीदी गयी. स्थानीय व्यापारी द्वारा किसानों से मनमानी दर से हरी सब्जी खरीद रहे हैं. ग्रामीण किसानों का कहना है कि बाहर के सब्जी व्यापारियों को आने से रोका जा रहा है, जिस कारण यहां के स्थानीय व्यापारी किसानों से मनमानी दर से हरी सब्जी खरीद रहे हैं. किसानों को लागत मूल्य नहीं मिलने से परेशान है. फनीराम महतो, शनिका मुंडा, सनातन लोहार, विजय उरांव बताते हैं कि सरकार की ओर से एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया गया है. जिसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. उसे कोल्ड स्टोरेज को कुछ व्यक्तिगत लोग निजी उपयोग में ला रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बाजार में बुनियादी सुविधा बहाल करने और कोल्ड स्टोरेज को चालू करने की मांग की है.

बाहर के व्यापारियों को आने नहीं देते हैं स्थानीय बिचौलिये

मनमानी दर पर फसल बेचने को मजबूर हैं क्षेत्र के किसान

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola