तुंजू गांव में रामचरित मानस का पाठ
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

बुंडू प्रखंड स्थित तुंजू गांव में तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस पाठ का मंगलवार से शुभारंभ हो गया.
विज्ञापन
बुंडू. बुंडू प्रखंड स्थित तुंजू गांव में तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस पाठ का मंगलवार से शुभारंभ हो गया. इससे पहले मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों ने कलश यात्रा निकाली. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कांची नदी से विधिवत कलश में पवित्र जल लेकर राष्ट्रीय मार्ग 33 किनारे होकर तुजू गांव स्थित हरि मंदिर पहुंचे. रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर सभी लोगों ने मिलकर मानस गद्दी की आरती उतारी. इसके पश्चात रामचरितमानस पाठ कथा और प्रवचन का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. भक्ति के वातावरण में ग्रामीणों ने मिलजुल कर के घर-घर में सुख-शांति गांव में समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










