गोली लगने से पंचायत सहायक घायल

Updated:
विज्ञापन
गोली लगने से पंचायत सहायक घायल

मोटरसाइकिल से आये दो युवकों ने पदमपुर निवासी पंचायत सहायक सफीक मियां के ऊपर गोली चला दी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता खेल मैदान के नजदीक रविवार की शाम मोटरसाइकिल से आये दो युवकों ने पदमपुर निवासी पंचायत सहायक सफीक मियां के ऊपर गोली चला दी. गोली उनकी बांह में लगी. जिसमें वह घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पंचायत सहायक सफीक मियां अपने पत्नी और बच्चों के साथ अपना टेंपो से साकेटोली बाजार से लौट रहे थे. उसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद अपराधी फरार हो गये. घायल पंचायत सहायक का नगड़ी में इलाज चल रहा है. इस संबंध में परिजनों ने कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सोमवार को कर्रा प्रखंड के पंचायत सहायकों ने घायल के परिजनों को पांच हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola