पंचायत और प्रखंड जीरो ड्रॉप आउट हो : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
पंचायत और प्रखंड जीरो ड्रॉप आउट हो : बीडीओ

सोमवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में स्कूल रूआर -2026 कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा के प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में स्कूल रूआर -2026 कार्यक्रम किया गया. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि सभी शिक्षक शिशु पंजी का सर्वेक्षण के दौरान अनामांकित और क्षिजित बच्चो को चिह्नित करें और उनका नामांकन सुनिश्चित करें. इसके लिए पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और माता समिति की बैठक करें. अभी लक्ष्य समूह के बच्चों का नामांकन करें. बीडीओ ने कहा कि हर हाल में विद्यालय का पोषक क्षेत्र, पंचायत और प्रखंड जीरो ड्रॉप आउट हो. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अभियान को सफल बनायेंगे. इस अवसर पर बीपीओ मनमोहन साहू, लोधमा, बकसपुर, हाकाजांग, लिमड़ा, सुनगी पंचायत सहित अन्य पंचायत के मुखिया, प्रशिक्षु उप समाहर्ता सहित सभी स्कूल के प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे.

सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन करायें : प्रमुख

रनिया. रनिया प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख नेली डहंगा, बीडीओ प्रशांत डांग ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में प्रमुख नेली डहंगा ने कहा कि सभी शिक्षक अपने पोषक क्षेत्र में पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन और ठहराव सुनिश्चित करें. बीडीओ ने कहा कि सभी छीतिज बच्चों का समय पर स्कूल में नामांकन करायें. कहा कि प्रखंड में ड्रॉप आउट को रोकें. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्कूल रूआर 2026 अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola