दुर्गा पूजा समापन पर मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समापन पर मिलन समारोह का आयोजन

दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल समापन होने के उपलक्ष्य में मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल समापन होने के उपलक्ष्य में रविवार की शाम खूंटी क्लब परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक खूंटी के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में समिति के पदाधिकारियों के साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में रांची से आये कलाकारों ने फिल्मी गीतों और भक्ति भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दुर्गा पूजा की सफलता की बधाई दी और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर समिति के अध्यक्ष नकुल भगत ने कहा कि आने वाले वर्षो में इस साल से अच्छा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. उन्होने आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया. संचालन कुमार सौरव ने किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष नकुल भगत, महामंत्री लव चौधरी, संयोजक संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष बजरंग बाहेती, अशोक अग्रवाल, दामोदर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola